{"_id":"57a1eb9c4f1c1b5a7b2ba5e0","slug":"leporad-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरोवा गांव में घर के आंगन में बच्चे पर झपटा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरोवा गांव में घर के आंगन में बच्चे पर झपटा तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टानाली के धरोवा गांव में 12 वर्षीय बालक पर घर के आंगन में अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। लेकिन तेंदुए को अपनी तरफ आता देख बालक दौड़कर शौचालय में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
इसके बाद जोर-जोर से चिल्लाकर घर के लोगों को उठाया। परिजन शोर सुनकर आंगन में पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तेंदुआ घूम रहा है। इससे खौफ का माहौल है। वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक घटना बुधवार की है। सुबह करीब पांच 12 वर्षीय हर्ष आंगन में पहुंचा। उस वक्त वहां कोई नहीं था। अचानक उसने आंगन से बाहर नजर दौड़ाई तो तेंदुआ दिखा।
विज्ञापन
इससे पहले की वह आंगन के भीतर उसे दबोचता हर्ष बड़े ही साहसी तरीके से भागकर शौचालय में घुस गया। अंदर से कुंडी लगा दी और चिल्लाने लगी। उनकी दादी आज्युध्या, मां पूनम शर्मा और पिता रामकुमार को लगी सभी ने शोर मचाते हुए तेंदुए को
भगा दिया।
गांव में तड़के सुबह हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग के फारेस्ट गार्ड सुभाष को दूरभाष पर सूचित कर विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
गार्ड सुभाष कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर गांव का मुआयना किया जाएगा। अधिकारियों से शीघ्र की इस संबंध में बात कर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।