{"_id":"5d2dfe608ebc3e6d1a13dec7","slug":"landslide-solan-news-sml3006503123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारहट्टी के समीप दरकी पहाड़ी, आधा घंटा यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारहट्टी के समीप दरकी पहाड़ी, आधा घंटा यातायात प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कुमारहट्टी-सोलन बाईपास मार्ग पर कुमारहट्टी के समीप पहाड़ी ढहने से बाईपास मार्ग आधा घंटा बंद रहा है। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को दी। वहीं प्रशासन ने टीम को मौके पर भेजा। जिसके बाद करीब आधे घंटे में बंद मार्ग से मलबा व पत्थर हटाए गए। इस बीच सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसके बाद यातायात को बड़ोग मार्ग से भी भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी-सोलन बाईपास मार्ग पर कुमारहट्टी के समीप एक दम से एक पहाड़ी दरक गई। जिसके बाद पहाड़ी का सारा मलबा व पत्थर मार्ग तक पहुंच गए। वहीं मार्ग से गुजर रहे वाहन भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर बंद मार्ग को आधे घंटे में बहाल कर दिया।
एसडीएम सोलन रोहित राठौर ने बताया कि कुमारहट्टी के समीप पहाड़ी गिरने की सूचना उन्हें मिली थी, जिससे मार्ग बंद हो गया था। वहीं मौके पर मार्ग खुलवाने के लिए टीम को रवाना कर दिया गया था। जिसमें करीब आधा घंटा में टीम ने मार्ग को बहाल कर दिया था। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, और न ही कोई वाहन इसकी चपेट में आया है।
कमजोर हो चुके हैं पहाड़
कालका-शिमला एनएच पर सटे पहाड़ों की कटिंग से पहाड़ों की मिट्टी कमजोर पड़ गई है। जिसमें बारिश के दौरान यह पहाड़ ढहने लग जाते हैं। जिसके कारण इसका सारा मलबा व पत्थर सड़क तक पहुंच जाता है। जिससे जहां लोगों की जान को खतरा बना रहता है, वहीं मार्ग बंद होने के कारण लोगों को जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन की ओर एनएच पर विभिन्न विभागों की टीमों तैनात की हैं।