फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Landslide from hill near Datyar, There was no movement from Pauna Ghanta Highway

Solan News: दत्यार के समीप पहाड़ी से भूस्खलन, पौना घंटा हाईवे से नहीं हुई आवाजाही

Sun, 30 Jul 2023 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Landslide from hill near Datyar,

There was no movement from Pauna Ghanta Highway
चायल के निजी होटल का बारिश के कारण गिरा ढंगा। संवाद
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। रविवार को भी दत्यार के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। भूस्खलन इतनी अधिक मात्रा में हुआ की पत्थर पहाड़ी वाली लेन के साथ-साथ दूसरी लेन में भी जा गिरे। इससे हाईवे पर दोनों ओर की आवाजाही पर करीब पौना घंटे ब्रेक लग गया। ऐसे में वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस दौरान पहाड़ी से भूस्खलन हुआ उस समय कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन भूस्खलन के बाद आवाजाही थमने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन

भूस्खलन रविवार करीब 3:18 बजे हुआ। इसकी सूचना परवाणू पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत फोरलेन कंपनी को मौके पर आने के लिए कहा। थोड़ी ही देर में पुलिस और फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। भूस्खलन के रुकने के बाद एक लेन से पत्थर और मलबा हटाया गया और करीब 4:00 बजे पत्थरों को हटाकर हाईवे पर आवाजाही शुरु हुई। वहीं यहां पर पहाड़ी वाली लेन के बंद करने के बाद अब दूसरी लेन में शिमला की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन तक पहले चरण में फोरलेन निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लेकिन बीते दिनों हुई बारिश से फोरलेन निर्माण की पोल खोल दी है। तंबूमोड़, सनवारा, पट्टामोड़ और न्यू कथेड़ के समीप हाईवे का एक हिस्सा ढह गया है। वहीं कई जगहों में पहाड़ी से मलबा सड़क पर आया हुआ है। इसके चलते पहाड़ी वाली लेन को बंद रखा गया है। भूस्खलन को देखते हुए पुलिस समेत फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की टीम 24 घंटे हाईवे पर तैनात है। लेकिन वाहन चालकों को अपनी जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले में हुई बारिश से अभी तक 502 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को हुआ है।

पर्यटन विकास निगम के होटल का डंगा ढहा
शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद पर्यटन क्षेत्र चायल के पर्यटन विकास निगम के होटल का डंंगा ढह गया। डंगे के ढह जाने से अब होटल में पार्किंग की समस्या आ गई है। इस डंगे का मलबा चायल-शिमला वाया कुफरी मार्ग पर गिर गया। होटल के प्रबंधक विपिन जिस्टू ने मौके का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट तैयार की है।

चायल के निजी होटल का बारिश के कारण गिरा ढंगा। संवाद

चायल के निजी होटल का बारिश के कारण गिरा ढंगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed