फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Land slide near Kyari Bangla stops traffic on Kalka-Shimla NH for one and half hour

क्यारी बंगला में भूस्खलन से डेढ़ घंटा थमे वाहनों के पहिये

Wed, 22 Sep 2021 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Land slide near Kyari Bangla stops traffic on Kalka-Shimla NH for one and half hour
कंडाघाट के क्यारबंगला में पहाड़ी दरकने से आया मलबा। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर बुधवार को कंडाघाट के क्यारीबंगला के समीप फिर पहाड़ी से भूस्खलन होने के बाद करीब डेढ़ घंट बाधित रहा। वहीं कुमारहट्टी व धर्मपुर के समीप भी पहाडिय़ों के दरकने के मामले सामने आए है। इस कारण बारिश के बीच परवाणू से कैथलीघाट तक लोगों को परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन

गनीतम यह है कि दरकती पहाड़ियों से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस व फोरलेन कंपनियों की टीमों ने मौर्चा संभाला और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। वहीं दोनों चरणों में निर्माण कर फोरलेन कंपनी की टीमों ने युद्धस्तर पर कार्य कर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन

क्यारीबंगला में भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही रूकने से दोनों ओर लंबी कतारे लग गई। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मश्क्कत करनी पड़ी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्यारीबंगला के समीप पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरना शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे वाहन चालकों ने भूस्खलन होता देखा तो तुरंत वाहन रोक दिए। इसके बाद इस बाबत सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर फोलेन कंपनी की टीम को बुलाया गया। फोरलेन कंपनी की टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच को खोला गया। इससे पहले भी इसी जगह पर मलबा आने से पूरी तरह से फोरलेन बंद हो चुका है।
वहीं बारिश के बीच कुमारहट्टी व धर्मपुर के समीप भी पहाड़ से मलबा सड़क पर गिरा है। धर्मपुर के समीप पहाड़ी दरकने से पहाड़ी वाली लेन को बंद कर दूसरी लेन में यातायात बदला गया। यहां पर भी फोरलेन कंपनी की टीम तुरंत सूचना मिलने के बाद सड़क पर गिरे पत्थर व मलबे को हटाने का कार्य किया।
एनएच पर परवाणू से सोलन तक प्रथम चरण और सोलन से कैथलीघाट तक दूसरे चरण में फोरलेन निर्माण कार्य चला हुआ है। बारिश के बाद यहां पर पहाड़ियों के दरकने का खतरा पैदा हो जाता है। वाहन चालक भी जान जोखिम में डाल यहां से निकल रहे हैं।

जल शक्ति विभाग को बारिश से पहुंचा नुकसान
जल शक्ति विभाग मंडल सोलन को दो दिनों में हुई बारिश से 20 लाख का नुकसान हुआ है। कई जगहों पर पंप हाउस में मशीनें खराब हुईं जबकि पाइपों के टूटने के मामले भी आए हैं। विभाग ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। जल शक्ति विभाग सोलन के अधिशासी अभियंता ई. रविकांत शर्मा ने बताया कि बारिश से 20 लाख का नुकसान हुआ है। अधिकतर जगहों पर पाइपें टूटने के मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed