फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Land slide continues near Dharampur on Kalka-Shimla NH on Sunday

कालका-शिमला एनएच पर रविवार सुबह धर्मपुर के समीप फिर गिरे पत्थर

Sun, 22 Aug 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Land slide continues near Dharampur on Kalka-Shimla NH on Sunday
धर्मपुर में कालका शिमला हाईवे पर गिरा मलबा। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। कालका-शिमला एनएच-5 पर रविवार को भी कई जगह पहाड़ों से पत्थर और मलबा सड़क पर गिरा। इस कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी है। रविवार को तड़के धर्मपुर के समीप भारी मात्रा में पत्थर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद कंपनी की टीमों ने पहाड़ से गिरे पत्थर और मलबे को हटाया और सड़क को सुचारु किया है। रविवार को पहाड़ दरके के मामले में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। बारिश के बाद लगातार दरक रहे पहाड़ों को देखते हुए फोरलेन निर्माता कंपनी ने अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार करीब पांच बजे धर्मपुर के समीप पहाड़ से पत्थर गिरना शुरू हुए। पत्थर गिरते देख वाहन चालकों ने ब्रेक लगा दी और सूचना फोरलेन निर्माता कंपनी को दी। सूचना मिलने के बाद कंपनी की टीमें मौके पर पहुंची। इसके बाद सड़क को सुचारु किया। रविवार को भी एनएच पर यह क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अति संवेदनशील जगहों पर कंपनी के आला अधिकारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच यातायात व्यवस्था पर को सुचारु रखने के लिए मौके पर मौजूद रहे।
उधर, परवाणू-सोलन फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि मलबा हटाने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। एनएच पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। पेट्रोलिंग को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed