फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   laghu kisan munch devided

लघु किसान मंच की जिला इकाई दोफाड़, अध्यक्ष जबरन निष्कासित

Tue, 27 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 27 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

जिला के किसानों को एकसूत्र में पिरोकर कृषकों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की आवाज बुलंद करने वाला लघु किसान कल्याण मंच दोफाड़ हो गया। जिला प्रधान कांति प्रकाश के निष्कासन का फरमान जारी करते हुए प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार ने राम सिंह को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंच के प्रदेश स्तरीय लेटर हेड पर संस्थापक सदस्यों ने जिलाध्यक्ष के निष्कासन का दावा किया है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष कांति प्रकाश ने जिला कार्यकारिणी की बैठक का दावा करते हुए निष्कासन को असंवैधानिक करार देते हुए किसी भी बदलाव को सिरे से खारिज कर रहे हैं। वहीं दूसरे गुट ने राम सिंह को अपना जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष भी संघ के जिलास्तरीय लेटर हेड पर बयान जारी करते हुए कई सदस्यों के बैठक में होने का दावा हस्ताक्षरित उपस्थिति से कर रहे हैं। लेकिन लघु किसान कल्याण संघ में छिड़ी जंग में किसानों के मुद्दे दब सकते हैं। विधानसभा चुनाव का समय नजदीक है। चिर लंबित मांगों को मनवाने का दबाव बनाने का यह समय उपयुक्त है। लेकिन संघ के कुछ पदाधिकारियों में छिड़ी आपसी कलह से नुकसान का खामियाजा लघु किसानों को भुगतना पड़ सकता है। चार हजार किसान परिवार इससे जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव
ने किया विश्वासघात : कांति

एक गुट के जिला प्रधान कांति प्रकाश का दावा है कि लघु किसान मंच की बैठक मनसा देवी मंदिर धर्मपुर में मुख्य सलाहकार धर्मदत्त की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष के निष्कासन को असंवैधानिक करार देते हुए इसका खंडन किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव ने जिला कार्यकारिणी के खिलाफ गलत कार्य और इस मंच का राजनैतिकरण करके सभी चौकताधारकों के साथ विश्वासघात किया है। इसके खिलाफ चकौताधारक आंदोलन का बिगुल बजाएंगे। किसानों के मंच को राजनैतिक मंच बना दिया है। यह सामाजिक संस्था है, इसमें कांग्रेस और बीजेपी का कोई रोल नहीं। यह फैसला मुख्य संरक्षक को बिना बताए लिया है।
 
दोनों पक्षों की होगी बैठक
मंच के मुख्य संरक्षक त्रिलोक चंद शांडिल ने कहा कि वह कहीं बाहर हैं। उन्हें इसकी जानकारी फोन पर मिली है। दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर इस विवाद का निराकरण किया जाएगा। जल्द ही बैठक करके इस विवाद को समाप्त किया जाएगा।


राम सिंह बने लघु कल्याण मंच के अध्यक्ष
सोलन। लघु किसान कल्याण मंच की तरफ से जिला प्रतिनिधि राम सिंह को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंच ने पूर्व जिला अध्यक्ष कांति प्रकाश को निष्कासित करने के बाद यह निर्णय लिया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष के चुनाव तक वह इस पद पर बने रहेंगे। साथ ही यह आदेश तुरंत प्रभाग से लागू होगा। इसके साथ ही कार्यकारी जिलाध्यक्ष बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। वहीं मंच के मुख्य संरक्षक त्रिलोक चंद शांडिल, शिव कुमार, सोहन लाल, सोढी राम, देवी शरण, राम सिंह, चैन सिंह, कलीराम, जगदीश शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, घनश्याम शर्मा और नंदलाल शर्मा आदि सदस्यों ने पूर्व जिला अध्यक्ष के निष्कासन को उचित ठहराया। दूसरी ओर निष्कासित कांति प्रकाश ने इसे सोची समझी साजिश करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed