{"_id":"5e3afdb68ebc3ee609014c1a","slug":"lady-murdered-by-strangling-solan-news-sml3233212142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में दुपट्टे से गला घोंट कर हुई थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में दुपट्टे से गला घोंट कर हुई थी महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन के सुराजमाजरा में 26 जनवरी को बरामद महिला के शव को लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला की हत्या दुपट्टे से गला घोंट कर की गई थी। आईजीएमसी शिमला से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पहले संदिग्ध हालत में शव बरामद कर मामले की जांच कर रही थी। अब इस मामले को भादंसं की धारा 302 में बदल दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 26 जनवरी को सूचना मिली थी कि सुराज माजरा में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाकर पड़ताल की तो मृतक के शव की दायीं आंख, होंठ, गाल, कान किसी जंगली जानवर ने खा रखे थे। उसने लाल और आसमानी रंग की धारीदार स्वेटर, आसमानी रंग की कमीज व सफेद सलवार पहन रखी थी। गले में नीले रंग की गोटेदार चुनी कसकर बंधी थी लेकिन शरीर पर कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आईजीएमसी शिमला से पोस्टमार्टम करवाया। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ज्ञात हुआ कि इस महिला का गला घोंटा गया है।
उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला की शिनाख्त और हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान को भी प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी को ढूंढ निकालेगी।