फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lady found dead hanging from a shawl

जंगल के खंडहर में संदिग्ध हालत में लटका मिला महिला का शव

Sun, 15 Dec 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। सुल्तानपुर से पिछले करीब डेढ़ माह से गायब महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में क्षेत्र के साथ लगते एक खंडहर से बरामद हुआ है। महिला खंडहर भवन की खिड़की में शॉल के फंदे से लटकी मिली। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर महिला का शव कब्जे में लिया। महिला की गुमशुदगी की शिकायत महिला के परिजनों ने पहले ही थाने में दे रखी थी। पुलिस महिला की जांच भी कर रही थी। अब रविवार की सुबह महिला का शव संदिग्ध हालात में एक खिड़की से लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मीरा पत्नी बसंत सिंह निवासी सुल्तानपुर सोलन सात नवंबर को अपने घर से अस्पताल के लिए निकली थी लेकिन इस दिन के बाद वह अपने घर वापस नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय चौकी में दर्ज करवाई। परिजन भी अपने स्तर पर महिला की तलाश अपने रिश्तेदारों सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों में करते रहे। इस बीच महिला का कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला की तलाश को तेज करने के लिए परिजनों ने एक मांग पत्र एसपी सोलन को सौंपा था। पुलिस अपने स्तर पर महिला की तलाश कर रही थी। अब रविवार की सुबह सुल्तानपुर के जंगल स्थित एक खंडहर मकान में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इसमें महिला एक खिड़की से फंदा लगाकर लटकी मिली है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है।

उधर, थाना प्रभारी धर्मपुर दया राम ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed