फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lack of mobile signal at Joharji Sahib increased the difficulties of the devotees.

Solan News: जोहड़जी साहिब में मोबाइल सिग्नल न होने से श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ीं

Sat, 04 Apr 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धालु परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे, टावर लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन

फोन करने के लिए तीन किमी दूर जाना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक तीर्थ स्थल जोहड़जी साहिब में मोबाइल सिग्नल न होने के कारण हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीते 2 अप्रैल से यहां 15 दिवसीय मेले का आगाज हो चुका है, जिसमें हर दिन हजारों श्रद्धालु शीश नवाने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि उनके मोबाइल फोन अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। मोबाइल न होने के कारण वे अपने परिजनों का कुशलक्षेम पूछने में असमर्थ हैं। जोहड़जी साहिब में मेला होने से बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु संचार समस्या का सामना कर रहे हैं। गुरुद्वारे के सेवादार रामचंद ठाकुर ने बताया कि फोन तो मौजूद हैं, लेकिन सिग्नल न होने के कारण उनका कोई लाभ नहीं हो रहा। अगर किसी को सूचना देनी हो तो कम से कम तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। पहले लैंडलाइन फोन थे, लेकिन तार चोरी होने के कारण वह भी बंद कर दिए गए हैं। बाड़ियां पंचायत की पूर्व प्रधान रंजना कश्यप, गोयला के पूर्व प्रधान मदन वर्मा, घ्यान के समाजसेवी सुरेंद्र ठाकुर, एनएपीएस के अध्यक्ष हरदेव सैनी, पूर्व इंस्पेक्टर राम लाल ठाकुर और रमेश रघुवंशी ने बताया कि गुरुद्वारे से दो किलोमीटर की दूरी पर बड़ेहरी गांव में एक निजी कंपनी का टावर है, लेकिन इसका जोहड़जी साहिब में कोई लाभ नहीं मिल रहा। क्षेत्र के लोगों ने बीएसएनएल और अन्य दूरसंचार कंपनियों से अपील की है कि यहां सर्वे कर टावर लगाए जाएं, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed