फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kulwant Thakur in-charge, Satyam Sharma elected co-in-charge

Solan News: कुलवंत ठाकुर प्रभारी, सत्यम शर्मा चुने सह-प्रभारी

Wed, 29 Jan 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
कुलवंत ठाकुर, राकेश और
विज्ञापन

सत्यम शर्मा ने संघ के प्रभारी
दाड़लाघाट में हिमाचल मोटर चालक संघ की बैठक में मिली तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। हिमाचल मोटर चालक संघ की कार्यसमिति की बैठक दाड़लाघाट के बाडूबाड़ा मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान अमरजीत शर्मा ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए तीन शाखाओं का गठन करना। इन शाखाओं का गठन दाड़लाघाट अंबुजा, बरमाणा एसीसी और बागा अल्ट्राटेक में किया जाएगा। इसके अलावा तीनों शाखाओं के गठन और सदस्यता के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति दी गई। दाड़लाघाट शाखा प्रभारी कुलवंत ठाकुर और सत्यम शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। सुरेश कुमार को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया। बागा शाखा के लिए राकेश कुमार प्रभारी और अजय कुमार को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि श्यामलाल सन्नी को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया। बरमाणा शाखा के लिए सत्यम शर्मा प्रभारी और कुलवंत ठाकुर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि श्याम लाल संधू को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी को दाड़लाघाट में एक आम अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें शाखा के गठन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed