{"_id":"6140e9518ebc3e17183f01f1","slug":"kiwi-crop-hits-solan-mandi-solan-and-sirmaur-farmers-face-price-dip-solan-news-sml3838041110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में 105 रुपये किलो तक बिका कीवी बाजार में 50 रुपये प्रति पीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में 105 रुपये किलो तक बिका कीवी बाजार में 50 रुपये प्रति पीस
विज्ञापन
सोलन में लगी कीवी की फसल। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। जिला सोलन और सिरमौर से किवी की खेप सब्जी मंडी सोलन पहुंचना शुरू हो गई है। सब्जी मंडी में किवी 70 से 105 रुपये प्रति किलो बिक रही है। बाजार में दोगुना अधिक दाम वसूल रहे हैं। हालांकि दो दिन पहले किसानों को किवी के अच्छे दाम मिले थे। इस बीच 21 किलो का एक बॉक्स चार हजार से 4400 रुपये तक बिका जबकि मंगलवार को दाम कम हो गए। इस कारण किवी उत्पादक चिंतित है।
जानकारी के अनुसार बिचौलियों और विक्रेताओं के खेल में बागवानों से कीवी 70 रुपये से 105 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदी जा रही है। आम लोगों को पीस 30 रुपये से लेकर 50 रुपये बेचा जा रहा है। ऐसे में किलो में ही सौ से दो सौ रुपये विक्रेता कमा रहे हैं।
उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रेड के हिसाब से किसानों को किवी के दाम मिल रहे हैं। मंडी में सोलन और सिरमौर से किवी पहुंच रही है।
विज्ञापन
लेबर खर्च भी नहीं हो रहा पूरा
किवी उत्पादक प्रताप सिंह, मनोज बगनाल ने बताया कि तीन दिन पहले किवी के अच्छे दाम मिले थे लेकिन पिछले दो दिनों में 70 से 105 रुपये किलो मिल रहे है। उन्होंने बताया कि किवी के 21 किलो बॉक्स की पैकिंग का खर्चा ही 400 रुपये पड़ रहा है।
किवी तैयार करने की मेहनत लेबर खर्च अलग से है। मंडी में किसानों से बहुत कम दामों में कीवी की खरीद की जा रही है। बाजारों में इसे दो गुना अधिक दामों में बेचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि किवी की अच्छी फसल है लेकिन उस हिसाब से दाम नहीं है।