{"_id":"674dc4eada7cd646ad04645a","slug":"khundidhar-youth-dies-hanged-himself-two-weeks-ago-solan-news-c-176-1-ssml1040-133337-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खुंडीधार के युवक की मौत, दो हफ्ते पहले लगाया था फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खुंडीधार के युवक की मौत, दो हफ्ते पहले लगाया था फंदा
विज्ञापन
मानसिक से बताया जा रहा परेशान
आईजीएमसी में कई दिनों से चल रहा था युवक का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक की इलाज के दौरान आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई। युवक ने बीते 14 नवंबर को फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मगर लोगों ने उसे बचा लिया था।
पुलिस के अनुसार 14 नवंबर को उन्हें सूचना मिली थी कि शामती में एक व्यक्ति ने बेल्ट से फंदा लगाने की कोशिश की है। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। युवक की पहचान साहिल (24) निवासी खुंडीधार सोलन के रूप में हुई। चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। 30 नवंबर को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक परेशानी में था। एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।