{"_id":"6224f712950db571216994e0","slug":"khadi-and-gramodyog-commission-organised-fashion-show-in-baddi-municipal-council-park-solan-news-sml401664250","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में सजा खादी वस्त्रों का फैशन शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में सजा खादी वस्त्रों का फैशन शो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार ने बद्दी नगर परिषद के पार्क में प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी में आयोग की योजनाओं के लाभार्थियों के तैयार उत्पादों के प्रदर्शनी और बिक्री केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रदर्शनी में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को खादी वस्त्रों का फैशन शो भी आयोजित किया गया।
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग शिमला के निदेशक योगेश जे भामरे ने बताया कि फैशन शो का मुख्य उद्देश्य जन-जन को खादी वस्त्रों और आयोग के अन्य उत्पादों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है। कहा कि खादी परिधान वातानुकूलित हैं तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से अन्य वस्त्रों की तुलना में बेहतर हैं।
उन्होंने लोगोें का आह्वान किया कि वे खादी से जुड़े कारीगरों के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा खादी उत्पादों का इस्तेमाल करें। उन्होंने ने कहा कि लोगों को खादी उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए। खादी उत्पाद पूर्णतया स्वदेशी हैं जो प्रधानमंत्री के नारे वोकल फॉर लोकल को भी साकार कर रहा है।