Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   kasauli man arrested for threatening woman with pistol solan

हिमाचल: कसौली में महिला पर पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार; खुदकुशी की भी दी धमकी

Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM IST
सार

सोलन के कसौली क्षेत्र में एक महिला और उसके बेटे को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का पीछा करते हुए पुलिस चौकी कुठाड़ तक पहुंचकर खुद को गोली मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्तौल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

विज्ञापन
kasauli man arrested for threatening woman with pistol solan
एसपी सोलन टी साई वर्मा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में एक महिला और उसके बेटे को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के बेटे के सामने उस पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने खुद आत्महत्या करने की धमकी भी दी। बाद में महिला का पीछा करते हुए वह पुलिस चौकी कुठाड़ पहुंच गया, जहां उसने खुद को गोली मारने की धमकी दी। एसपी सोलन टी साई वर्मा ने बताया कि यह घटना 10 नवंबर को बंगोआ निवासी महिला के घर में हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




घर में घुसकर महिला और बेटे को दिखाई पिस्तौल
पुलिस के अनुसार, आरोपी नरेंद्र कुमार महिला के घर में घुस आया था। इस दौरान उसने महिला और उसके बेटे के सामने पिस्तौल निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की इस हरकत से परिवार के सदस्य भयभीत हो गए। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ने महिला और उसके बेटे को धमकाने के साथ खुदकुशी करने की बात भी कही थी।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला का पीछा करते हुए पुलिस चौकी पहुंचा आरोपी
मामले में घटनाक्रम तब और गंभीर हो गया, जब शाम करीब पांच बजे आरोपी दोबारा महिला के पास पहुंचा। वह महिला का पीछा करते हुए पुलिस चौकी कुठाड़ तक पहुंच गया। पुलिस चौकी में भी आरोपी ने पिस्तौल निकालकर खुद को गोली मारने की धमकी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुठाड़ पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को काबू कर लिया।

पिस्तौल और मोटरसाइकिल जब्त, आपराधिक रिकॉर्ड की जांच
एसपी टी साई वर्मा के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद की गई है। इसके अलावा आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अब आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मामले में अन्य पहलुओं को लेकर अन्वेषण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed