फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kandaghat-Chail Badog-Kumarhatti road to keep close for traffic in morining and evening, villages in Chail facing power crisis

कंडाघाट-चायल, बड़ोग-कुमाहरट्टी मार्ग सुबह-शाम बंद, अभी भी अंधेरे में आधा चायल

Sun, 06 Feb 2022 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/चायल। बर्फबारी के बाद तीसरे दिन भी पर्यटन नगरी चायल के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। हालांकि बाजार में विद्युत, पेयजल सप्लाई को सुचारु कर दिया है। इसके अलावा कुफरी-गौड़ा-जुन्गा मार्ग पूरी तरह बंद पड़े हैं।
वहीं कंडाघाट-चायल, सोलन-बड़ोग-कुमारहट्टी मार्ग कोहरे के कारण सुबह-शाम के समय बंद रहा रहा है। लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग समेत विद्युत बोर्ड के कर्मचारी मौके पर व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बर्फबारी से जिले की पर्यटन नगरी चायल में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यहां पर बर्फ के वजन से भारी-भरकम पेड़ विद्युत लाइनों पर गिर गए थे। इस कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अब विद्युत बोर्ड ने बाजार वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक दर्जन ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनें टूटी पड़ी हैं। इन्हें दुरुस्त करने में बोर्ड के कर्मी लगे हुए हैं।
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता ने बताया कि विद्युत लाइनों को दुरुस्त कर रहे हैं। सिर्फ चायल क्षेत्र में विद्युत सप्लाई पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। सोमवार शाम तक इसे बहाल करने का लक्ष्य रखा है।

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रविकांत शर्मा ने बताया कि विद्युत सप्लाई न होने से चायल की योजनाओं से पानी की लिफ्टिंग नहीं हो पा रही है। कुछ क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई छोड़ दी गई है।
वहीं लोनिवि के एसई एसपी जगोता ने बताया कि चायल को छोड़कर जिले के सभी क्षेत्रों में बंद मार्गों को आवाजाही के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed