{"_id":"6818fef1470242e17c017932","slug":"kamini-anjana-and-sejal-dominate-the-speech-competition-solan-news-c-176-1-ssml1042-143242-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कामिनी, अंजना और सेजल भाषण प्रतियोगिता में छाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कामिनी, अंजना और सेजल भाषण प्रतियोगिता में छाईं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिकित्सा खंड सायरी में स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रमों में खेलकूद, भाषण समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय दाई दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों के साथ-साथ बच्चों को भी दाई के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को जागरूक करने का महत्व ताकि वे दाई के कर्तव्य के बारे में जानकारी ले सके। विभाग की ओर से दंगील स्कूल समेत बाशा, ममलीग, बशील, शराहाघाट, छावशा और कुरगल हेल्थ वेलनेस सेंटर पर भी जागरूक कार्यक्रम हुआ। भाषण प्रतियोगिता में खंड स्तर पर कामिनी प्रथम, अंजना दूसरे और सेजल तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के यूरोपीय क्षेत्र में दाइयों की भूमिका का जश्न मनाते हैं। इसका मुख्य कारण दाइयों की भूमिका को ओर बेहतर करना है। उन्होंने कहा कि दाइयों का मुख्य कार्य पूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल प्रदान करना है। इसके लिए पालन-पोषण कक्षाएं, नैदानिक परीक्षाएं और स्क्रीनिंग शामिल हैं। दाई दिवस पर दाइयों को नवजात की देखभाल करने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाता है।