{"_id":"68fd03fdd9681860350ac885","slug":"kadaur-was-first-in-spell-wizard-kuftu-school-was-first-in-math-solan-news-c-176-1-ssml1040-155760-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्पैल विजार्ड में कदौर, मैथ में कुफ्टू स्कूल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्पैल विजार्ड में कदौर, मैथ में कुफ्टू स्कूल रहा प्रथम
विज्ञापन
कंडाघाट स्कूल में खंड स्तरीय स्पेल व मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में मौजूद बच्चे। संवाद
कंडाघट स्कूल में खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में खंड स्तरीय स्पैल विजार्ड एवं मैथ विजार्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कंडाघाट शिक्षा खंड के 11 विद्यालयों के 42 मिडिल, हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्पैल विजार्ड प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कदौर ने प्रथम स्थान, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट ने द्वितीय स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्वारग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथ विजार्ड प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुफ्टू ने प्रथम, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्वारग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिताएं जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग और भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की गई। खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली शीर्ष छह टीमों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में खंड परियोजना अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ब्लॉक संसाधन केंद्र समन्वयक अश्वनी भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से अकादमिक मेंटर लोकिंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे। विद्यालयों के शिक्षकगण व अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संतोष और युगल शामिल रहे जिन्होंने प्रतियोगियों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं और उन्हें अन्य प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा देती हैं।