फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   joundish

कुनिहार के घयाना गांव में पीलिया के रोगी की मौत

Mon, 15 Feb 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 15 Feb 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
joundish
सोलन/ कुनिहार। जिला सोलन में पीलिया के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। वहीं कैंसर या अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए पीलिया जल्दी मौत का कारण बन रहा है। अर्की की धुंदन पंचायत के बाद  कैंसर के एक और रोगी की पीलिया की चपेट में आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

 चिकित्सकों ने मृतक की पहचान घयाना गांव की 65 वर्ष की महिला रामकली के रूप में की है। रामकली को गाल ब्लेडर का कैंसर भी था। इसके चलते वह पीलिया की चपेट में आ गई। महिला का पिछले कुछ दिन से शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीएमओ अर्की एसएल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि गाल ब्लैडर में कैंसर होने पर पीलिया होना स्वाभाविक होता है। कुनिहार क्षेत्र में पीलिया से होने वाली मौत का यह दूसरा मामला है। अर्की तहसील में एक हफ्ते में पीलिया से दूसरी मौत है।
विज्ञापन


पीलिया का खौफ : जिले के
सभी स्कूलों में अलर्ट जारी
पानी की टंकियां साफ करने की कड़े निर्देश
बच्चों को घर से उबला हुआ पानी लाने की हिदायत
अभिभावकों के साथ आयोजित बैठक में दिए निर्देश
कोठी देवरा स्कूल में टंकियों की सफाई व्यवस्था जांची
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पीलिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों में अलर्ट जारी कर दिया है। शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि छात्रों को साफ पानी मुहैया करवाने के लिए अभिभावकों के साथ बैठक करें। बेहतर यह है कि छात्र स्कूलों के पानी को छोड़कर घर से बीस मिनट तक उबला हुआ पानी साथ में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पानी को लेकर किसी तरह की अनियमितता पाए जाने पर स्कूल मुखियाओं पर तुरंत कार्रवाई के आदेश हैं। वहीं स्कूलों में पानी की टंकियों की साफ सफाई और व्यवस्था जानने के लिए उपनिदेशक औचक निरीक्षण पर हैं।
 सोमवार को कोठी देवरा, मनलोग तथा कंडाघाट स्कूल का निरीक्षण किया गया। उधर, जिला प्रशासन ने जिले में कार्यरत विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों सहित के अलावा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सोलन, परवाणू, बद्दी एवं नालागढ़ को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पानी की टंकियों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित बनाएं।

यह हैं निर्देश
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी द्वारा जारी निर्देशों में उप निदेशक शिक्षा, उच्च एवं प्रारंभिक, प्रधानाचार्य डाइट, प्रधानाचार्य एससीईआरटी, प्रधानाचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन, प्रधानाचार्य संस्कृत महाविद्यालय, प्रधानाचार्य उर्दू टीचिंग सेंटर सोलन, प्रधानाचार्य आईटीआई सोलन, अर्की, एवं नालागढ़ तथा विभिन्न नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने अधिकार क्षेत्र एवं शिक्षण संस्थानों में पेयजल की पानी की टंकियों की पूर्ण सफाई की जाए।

 
डॉक्टर से परामर्श
के बाद लें दवाई

जिला प्रशासन ने पीलिया के दृष्टिगत एहतियाती उपाय अपनाते हुए पहले ही अश्वनी खड्ड से जलापूर्ति पर रोक लगा रखी है। सभी क्षेत्रों में पेयजल की कलोरीनेशन एवं सुपर कलोरीनेशन की जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे पानी को कम से कम 20 मिनट तक उबालने के बाद ही पीएं। समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करें। सभी नागरिकों को पास के स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवाई लेने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed