फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   jondish

अश्वनी से आया सोलन के पानी में पीलिया का वायरस

Thu, 11 Feb 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 11 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
jondish
स्थानीय मंत्री, आईपीएच और जिला प्रशासन के अश्वनी खड्ड के स्वच्छ पानी के दावे पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की टेस्टिंग रिपोर्ट में खरे नहीं उतरे हैं। अश्वनी खड्ड के ट्रीटेड और अन-ट्रीटेड पानी में पीलिया का वायरस मिला है। सोलन में अश्वनी खड्ड से शहर को सप्लाई होने वाले दूषित पानी की ग्राउंड रिपोर्ट ‘अमर उजाला’ के 20 जनवरी के अंक में प्रकाशित हुई थी। स्थानीय प्रशासन ने 23 जनवरी को अश्वनी के पानी पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद पीलिया के मामले भी काफी संख्या में सामने आने लगे। हालांकि अश्वनी के पानी पर प्रतिबंध लगाने के बाद स्थानीय मंत्री और विधायक एवं आईपीएच के अधिकारियों ने प्रेसवार्ता और तमाम माध्यम से अश्वनी खड्ड के पानी को स्वच्छ करार दिया। लेकिन पानी की स्वच्छता की हकीकत पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट से खुल गई है। शिमला नगर निगम के मेयर ने वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह दावा किया है। हालांकि इस संदर्भ में सोलन का कोई संबंधित अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


29 को लिए थे सैंपल
पीलिया की चपेट में आए सोलन शहर में केंद्र की टीम ने 29 जनवरी शुक्रवार को दौरा किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलाजी पुणे की आठ सदस्यीय टीम ने शहर के विभिन्न कोनों से आठ स्थानों से पानी के सैंपल एकत्र किए। वहीं पीलिया के ग्रस्त रोगियों के खून के नमूने भी जांचे। इसमें अश्वनी के ट्रीटेड और अनट्रीटेड पानी के सैंपल भरे गए।
विज्ञापन


पानी की टंकियों में अभी तक वायरस
अश्वनी खड्ड से शहर के जिन क्षेत्रों की पानी की टंकियों में पेयजल की सप्लाई हुई, उन टंकियों में अभी यह वायरस मौजूद हो सकता है। एनआईवी की टीम ने 29 जनवरी को शहर से पानी के सैंपल भरे थे।  शहर के उन क्षेत्रों में जहां अश्वनी खड्ड परियोजना से पानी की आपूर्ति होती है, वहां वायरस की संभावला है। ऐसे में शहर में पीलिया की रोकथाम के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पानी के सैंपल हुए फेल
1 -अश्वनी खड्ड परियोजना सोलन के इनलेट का पानी
2 -अश्वनी खड्ड सोलन ट्रीटमेंट के बाद आउटलेट का पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed