{"_id":"28934ff7487310116981c432c4fd5bc4","slug":"job-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन के युवाओं को नौकरी देगी जापानी कंपनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के युवाओं को नौकरी देगी जापानी कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 16 Feb 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू के जरिये होगी सिलेक्शन, हर माह 14000 मिलेंगे 19 फरवरी को उत्कृष्ट आईटीआई में साक्षात्कार
गुड़गांव में जापानी कंपनी की यूनिट को होगी भर्ती
पहली बार कोई एमएनसी ले रही यह साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। उत्कृष्ट तकनीकी संस्थानों में शुमार सोलन आईटीआई में पहली बार कोई एमएनसी (मल्टी नेश्रनल कंपनी) कैंपस भर्तियां करेंगी।
आइजापानी कंपनी हिताची मेटल्ज में आईटीआई सोलन से भर्तियां की जाएंगी। करीब 14 हजार प्रतिमाह पर कंपनी 75 युवाओं को रखेगी। यह भर्तिंया कैंपस प्लेसमेंट से होंगी। जिसका आयोजन 19 फरवरी को उत्कृष्ट आईटीआई में किया जा रहा है। यह पद गुडग़ांव स्थित यूनिट के लिए भरे जा रहे हैं।
जिसमें सोलन या जिला में सभी आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षु हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए प्रशिक्षुओं को भर्ती की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आईटीआई प्रबंधकों के अनुसार आईटीआई के पास, अनुभवी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते है।
विज्ञापन
इन ट्रेडों की आवश्यकता
कंपनी द्वारा बिजली मिस्त्री, फिटर, वेल्डर, टर्नर और इंजीनियर ट्रेड से भर्ती की जाएगी। कोई भी इस भर्ती में हिस्सा ले सकता है, जिन्होंने संबंधित कोर्स किए हों या कर रहे हों। कुल 75 प्रशिक्षणार्थियों को नौकरी दी जाएगी। कंपनी द्वारा मैग्रेटिक मैटेरियल्स, हाई ग्रेड फंगशनल कंपोनेंटस, वायर, केबल आदि सामग्री तैयार की जाती है। इस कंपनी में रोजगार भविष्य के लिए काफी बेहतर हो सकता है। उद्योग की गिनती देश के बेहतर उद्योगों में से की जाती है।
विज्ञापन
खानी और बस की सुविधा
संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट आफिसर सुभाष शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा रियायती दर पर खाने और बस सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी उम्मीदवारो से अपने प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि तथा पासपोर्ट साइज की तीन फोटो साथ लाने को कहा है।
पहली बार एमएनसी ले रही साक्षात्कार
संस्थान के प्रधानाचार्या ई. शिवेंद्र डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहला मौका है जब मल्टीनेशनल जापानी कंपनी हिताची मेटल्ज द्वारा सोलन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करने जा रही है। कंपनी की ओर से इंटरव्यू लेने आदित्य महेश्वरी तथा उनकी टीम संस्थान में आएगी।
अर्चना