{"_id":"590dd4554f1c1bd210441f61","slug":"job-for-jbt-trained-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी के 52 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू 11 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी के 52 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू 11 से
सोलन, ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन जिले में कनिष्ठ बुनियादी प्रशिक्षित अध्यापकों (जेबीटी) के 52 पद भरे जाएंगे।
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन जिले में कनिष्ठ बुनियादी प्रशिक्षित अध्यापकों (जेबीटी) के 52 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए साक्षात्कार या कांउसलिंग 11 और 12 मई को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन के चंबाघाट स्थित कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन 52 पदों में से 8 पद अनुसूचित जाति (अनारक्षित), 1 पद अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिक), 1 पद अनुसूचित जाति (आईआरडीपी), 27 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित), 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित), 6 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिक), 6 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (आईआरडीपी), 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (खेल) तथा 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (शारीरिक रूप से अक्षम श्रेणी) के लिए हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा पहली जनवरी 2017 को 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य श्रेणियों के लिए नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट है।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा ने कहा कि इन पदों को अनुबंध आधार पर 8910/- रुपये (निर्धारित) प्रतिमाह के आधार पर भरा जाएगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन अपने साथ 10वीं, 12वीं सहित अन्य सभी शैक्षणिक योग्यताओं के प्रमाण पत्र, अनिवार्य योग्यता का प्रमाण पत्र, जेबीटी के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र, विभिन्न श्रेणियों के प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण कार्ड, प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी अथवा राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकरण द्वारा जारी किया हिमाचली प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट आकार के छायाचित्र लाने होंगे। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार या कांउसलिंग के पात्र उम्मीदवार 11 और 12 मई, 2017 को सुबह 11 बजे उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन के चंबाघाट स्थित कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन