{"_id":"6a282cbc0e768d7b7305bc8e","slug":"jcb-poclain-machine-and-four-tipper-trucks-seized-while-illegally-mining-solan-news-c-176-1-ssml1040-171220-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अवैध खनन करते जेसीबी, पोकलेन मशीन और चार टिपर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अवैध खनन करते जेसीबी, पोकलेन मशीन और चार टिपर जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की माफिया पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बरोटीवाला और नालागढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी, एक पोकलेन मशीन और चार टिपरों को अवैध खनन करने के मामले में जब्त किया।
पहला मामला 8 जून को सामने आया। पुलिस ने सल्लेवाल स्थित चिकनी खड्ड में रात के समय अवैध खनन को लेकर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक जेसीबी और दो टिपरों के चालक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने दोनों टिपर चालकों, विक्रम सिंह और समर सिंह को पकड़ लिया। ये दोनों जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के रहने वाले हैं। इस संबंध में, पुलिस ने खनन में संलिप्त सभी वाहनों और मशीनरी को कब्जे में ले लिया और आरोपियों के खिलाफ नालागढ़ थाने में बीएनएस और खनन अधिनियम की धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
दूसरे मामले में मंगलवार को शेरां खड्ड क्षेत्र में दबिश दी। वहां दो टिपर, एक जेसीबी और एक पोकलेन अवैध खनन में संलिप्त पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही दो टिपर चालकों, नीरज और हरकिरत सिंह व जेसीबी चालक आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा खनन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस मामले में भी पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस और खनन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान कहा कि पुलिस जांच कर रही है।