{"_id":"65f58cfe7eebffe29a045f4b","slug":"it-will-be-built-in-paplol-with-rs-18-lakhs-community-hall-and-sports-ground-solan-news-c-176-1-ssml1040-118147-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पपलोल में 18 लाख से बनेगा \nसामुदायिक भवन व खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पपलोल में 18 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन व खेल मैदान
Sat, 16 Mar 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट में स्वास्थ्य मंत्री विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए। संवाद
स्वास्थ्य मंत्री ने कंडाघाट क्षेत्र में किए 28 लाख के शिलान्या
ससंवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने शनिवार को विकास खंड कंडाघाट में 28 लाख रुपये लागत की तीन परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने विकास खंड की ग्राम पंचायत पौधना में 8 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन पपलोल, 10 लाख रुपये से सामुदायिक भवन रनहॉग (सालाना) और पपलोल में 10 लाख रुपये से निर्मित होने वाले खेल मैदान का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और गत सवा साल के कार्यकाल में विकास कार्यों में तेजी लाई गई है। सोलन जिले में भी इस अवधि के दौरान करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं ने गति पकड़ी है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का समावेश करते हुए लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर सामुदायिक भवन रनहोग के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की अतिरिक्त राशि और श्मशान घाट निर्माण कला के लिए दो लाख रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, सचिव राजेश ठाकुर, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।