फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Isolation ward of Solan hospital sanitised today

क्षेत्रीय अस्पताल का आईसोलेशन वार्ड किया सैनिटाइज

Sat, 05 Sep 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद अस्पताल प्रबंधन अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में आईसोलेशन वार्ड को सैनिटाइज किया गया। इस वार्ड में सीएमओ कार्यालय के 40 कर्मचारियों के कोविड सैंपल भरे गए थे। संक्रमण से बचाव के लिए शनिवार को सैनिटाइज किया गया। वीरवार को सीएमओ कार्यालय के एक विभाग में क्लर्क की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर कार्यालय में कार्यरत सभी 40 कर्मचारियों के कोविड सैंपल आईसोलेशन वार्ड में लिए गए थे। वहीं अस्पताल को भी ओपीडी खत्म होने के बाद सैनिटाइज किया गया। अब अस्पताल के मुख्यद्वार को आवाजाही के लिए रविवार को खोला जाएगा। उधर, एमएस डॉ. अशोक हांडा ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क है। कर्मचारियों के सैंपल लेने के बाद आईसोलेशन वार्ड को सैनिटाइज करवाया गया है। हर शनिवार को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed