फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Irrigation scheme dedicated to Malpur village, 190 bighas of land will get irrigation facility

Solan News: मलपुर गांव को सिंचाई योजना समर्पित,190 बीघा जमीन को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Tue, 14 Apr 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। विधायक हरदीप बावा ने रेडू उपला के मलपुर गांव में सिंचाई की योजना का उद्घाटन किया। इस योजना पर 73 लाख रुपये खर्च हुए हैं। योजना के चलने से सैकड़ों बीघा जमीन को फायदा होगा। विधायक हरदीप बावा ने बताया कि लंबे समय से यहां के किसान इस योजना को चालू करने की मांग कर रहे थे। इस योजना के चालू होने से 190 बीघा जमीन को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बची हुई छोटी बस्तियों में सिंचाई व विद्युत की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। इससे पूर्व विधायक के मालपुर गांव में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी मांगें रखी। विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता नीरज गुप्ता सहायक अभियंता देस राज, कनिष्ठ अभियंता मेवा सिंह, भूपनेश सिह, दाता राम, बगा राम, पवन कुमार, रामपाल, भजन लाल, बलविंद्र सिंह, जरनैल सिंह, पम्म, हरिराम, गुरदयाल सिंह, नरेश कुमार, नेग मोहम्मद, किशन, राजकुमार, मंगल, रमेश व श्याम लाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed