फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Invitation letter to voters by going door to door in Solan Ward-9 also

Solan News: मतदाता को व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से मतदान के लिए दिया जा रहा निऊंदा

Tue, 21 May 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Invitation letter to voters by going door to door in Solan Ward-9 also
शहर के वार्ड नौ में बुजुर्ग मतदाता को निऊंदा देते चुनाव नोडल अ​धिकारी। संवाद
सोलन वार्ड-9 में भी घर-घर जाकर मतदाताओं को आमंत्रण पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसमें पिछले चुनाव में कम मतदान वाले मतदान केंद्रों में मत प्रतिशतता बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग ने मिशन-414 शुरू किया है। शहर के वार्ड-9 में स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. बीएन कमल, राजेश ठाकुर और हेमेंद्र शर्मा सहित स्वीप टीम ने घर-घर जाकर प्रथम जून को मतदान करने के लिए विशेष आमंत्रण निऊंदा दिया। नोडल अधिकारियों ने सोलन के वार्ड नौ मतदान केंद्र लक्कड़ बाजार और अस्पताल रोड सोलन में बुजुर्ग, दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं के घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में घर के सभी पात्र मतदाताओं सहित भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि स्वीप टीम की ओर से हर मतदाता को व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से भी निऊंदा भेजकर प्रथम जून को प्रदेश में होने वाले मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed