{"_id":"60f461ac8ebc3e61824d8c30","slug":"investigation-of-expired-medicines-in-garbage-vehicle-starts-in-solan-report-within-three-days-solan-news-sml377311364","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायर दवाइयां मिलने की बैठाई जांच, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायर दवाइयां मिलने की बैठाई जांच, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के मालरोड पर कूड़े में एक्सपायर दवाइयां मिलने के बाद नगर निगम ने जांच बैठा दी है। मेडिकल कारोबारी समेत वाहन के ठेकेदार को भी नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का जवाब नगर निगम ने तीन दिन के भीतर मांगा है।
स्वास्थ्य विभाग को कूड़े से बरामद दवाओं पर जांच करने का जिम्मा सौंपा है। मंगलवार तक नोटिस बाद जवाब नहीं आने पर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।
वीरवार को मालरोड पर कूड़ा उठाने के लिए गए नगर निगम के वाहन में मेडिकल दुकान से एक्सपायर दवाइयां भर दी थी। इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। निगम के जेई और पर्यवेक्षक ने तुरंत कार्रवाई कर वाहन को दवाइयों समेत कब्जे में लिया था।
अब नगर निगम ने शनिवार को ही मेडिकल कारोबारी और ठेकेदार को नोटिस जारी किए हैं और तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। नोटिस का जवाब और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद अगला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि शहर मालरोड पर कूड़ा वाहन में एक्सपायर दवाएं डालने में मेडिकल कारोबारी और निगम वाहन के ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। स्वास्थ्य विभाग को कूड़े से बरामद दवाओं पर जांच करने का जिम्मा सौंपा है।