फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inter college volleyball tournament starts in degree college Arki

अर्की में इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज

Sun, 12 Dec 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Inter college volleyball tournament starts in degree college Arki
इंटर कॉलेज वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी व अन्य - फोटो : SOLAN
अर्की (सोलन)। डिग्री कॉलेज अर्की में इंटर कॉलेज वॉलीबाल महिला वर्ग की प्रतियोगिता का आगाज हुआ। एससीईआरटी सोलन प्राचार्य रीटा शर्मा ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन ने मुख्यातिथि और टीम के साथ आए प्रभारियों और अन्य सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता में आरकेएमवी शिमला, संजोली, रामपुर, घुमारवीं, सोलन, राजगढ़, आरसी कॉलेज धर्मशाला और धर्मशाला कॉलेज की 120 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रीटा शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर हिमाचल से दो लड़कियां मनीषा और आयुषी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रदेश यूनिवर्सिटी से प्रतियोगिता पर्यवेक्षक भूपेंद्र ठाकुर, निर्णायक मंडल से रमेश चौहान, जितेश्वर दत्ता, विक्रमजीत सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed