फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions to keep a close watch on security on the borders of BBN

Solan News: बीबीएन की सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर पैनी नजर रखने के निर्देश

Fri, 20 Jan 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अभिषेक त्रिवेदी ने जिला बद्दी का दौरा किया। इस दौरान उनकी अध्यक्षता में कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी के सभागार में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहित चावला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक डॉ. साहिल अरोड़ा, प्रियंक गुप्ता और नालागढ़ के उप पुलिस अधीक्षक मानवेंद्र ठाकुर की उपस्थिति रहे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बद्दी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने बद्दी पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे और ई-बीट प्रणाली का सराहना की। उन्होंने इस टेक्नोलॉजी को बीबीएन के सीमा के साथ भी प्रयोग करने के निर्देश दिए, ताकि अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लग सके। साथ ही उन्होंने बीबीएन में लग रहे जाम को सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी बद्दी मोहित चावला ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को बताया कि बीबीएन में फोरलेन के कार्य चल रहा है जो जाम लगने का कारण है। अभी यह फोरलेन का कार्य वर्ष 2024 तक चलेगा। इसलिए जाम को रोकने के लिए राष्ट्रीय मार्ग पर अतिरिक्त फोर्स लगाने की जरूरत है। एसपी मोहित चावला ने उनसे अतिरिक्त रिजर्व फोर्स देने की मांग रखी। इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने संडोली में बन रहे महिला पुलिस थाना बद्दी के स्थल का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने थाने के निर्माण कार्य पर संतोष जताया। महिला थाना 98 फीसदी बन कर तैयार हो गया है। अब केवल बिजली की फिटिंग का कार्य बचा है। जल्द ही सीएम से अनुमति मिलने के बाद इसे जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed