फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions to health department to organize health and blood donation camps

Solan News: स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश

Thu, 15 Feb 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Instructions to health department to organize health and blood donation camps
उपायुक्त कार्यालय सोलन में आयोजित रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त मनमोहन श
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने ली जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने रेडक्रॉस समिति से अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस के साथ जोड़ने का आग्रह किया है ताकि पीड़ित मानवता की सहायता में कोई कमी ना रहे। मनमोहन शर्मा वीरवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी सोलन की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 में 55 जरुरतमंद लोगों को लगभग 2 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले चिकित्सा शिविरों की जानकारी रेडक्रॉस सोसाइटी से भी साझा करने के निर्देश दिए ताकि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी भी इन शिविरों में अपना सहयोग दें सके। उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी को स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त तत्वाधान में सभी उपमंडलों में रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को जिला के पांचों उपमंडलों में रेडक्रॉस मेलों का आयोजन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को दिव्यांगजनों के लिए समय-समय पर शिविरों का आयोजन करने और नशा-निवारण पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर लगाने को कहा। उन्होंने लोगों से रेडक्रॉस समिति को पीड़ित मानवता की सेवा करने के लिए अधिक से अधिक अंशदान करने का भी आग्रह किया। सहायक आयुक्त सोलन एवं जिला रेडक्राॅस समिति के सचिव विवेक शर्मा ने समिति की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की संरक्षक रेणू कुरियन, उप-संरक्षक डॉ. लेखराज शर्मा व संतोष कालरा, नगर निगम महापौर एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी की आजीवन सदस्य ऊषा शर्मा, डॉ. एके डबराल, रितु सेठी, अजय शर्मा, आरके पठानिया, तृप्ता लांबा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य विभाग) डॉ. शालिनी सहित जिला रेडक्रॉस समिति की सीमा मेहता सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed