फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions given to set up departmental stalls in the Government Village Door Programme at Panjehra

Solan News: पंजेहरा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल लगाने के दिए निर्देश

Fri, 20 Feb 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to set up departmental stalls in the Government Village Door Programme at Panjehra
नालागढ़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर एसडीएम अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए- स्रोत-
उपमंडलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडलाधिकारी नरेंद्र आहलूवालिया की अध्यक्षता में वीरवार को नालागढ़ उपमंडल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम 24 फरवरी को सुबह 10:00 बजे पंजेहरा में उप तहसील के समीप मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पंजेहरा, खिल्लियां, बेरछा, बघेरी, करसोली, बरुणा, जोघों और मस्तानपुरा पंचायतों के निवासियों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। उपमंडलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, कल्याण, मत्स्य विभाग और स्वयं सहायता समूहों को अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाने के निर्देश दिए, ताकि लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को आधार कार्ड अद्यतन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व संबंधी कार्य और विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। शिविर के दौरान वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड की ओर से सीएसआर के तहत और विश्व कैंसर केयर के सहयोग से सुबह 10 से 4 बजे तक निशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, नेत्र जांच के बाद निशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे, और मधुमेह व रक्तचाप की जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। नरेंद्र आहलूवालिया ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार नालागढ़ हुसन चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed