{"_id":"6a0c9eed74a584f5420b5b48","slug":"inspired-students-to-have-determination-discipline-and-hard-work-solan-news-c-176-1-ssml1040-169734-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों को किया दृढ निश्चय, अनुशासन और परिश्रम के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों को किया दृढ निश्चय, अनुशासन और परिश्रम के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल पुनीत आहूजा को स्मृति चिन्ह भेंट करती द लॉरेंस स्कूल सनावर की हेडमास्टर रूचि प्
लेफ्टिनेंट जनरल पुनीत आहूजा ने किया लॉरेंस स्कूल सनावर का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लेफ्टिनेंट जनरल एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय पश्चिमी कमान पुनीत आहूजा ने लारेंस स्कूल सनावर का दौरा किया और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ संवाद किया। जनरल अधिकारी, जो विद्यालय की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी हैं, ने विद्यालय परिसर एवं विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के एनसीसी विंग के विद्यार्थियों से भी बातचीत की और उनके उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की।
विद्यालय के ऐतिहासिक चैपल में आयोजित एक विशेष सभा में लेफ्टिनेंट जनरल आहूजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में अपने लक्ष्य एवं उद्देश्य की पहचान करने और उसे दृढ़ निश्चय, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के साथ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नेतृत्व, सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों पर बल देते हुए विद्यार्थियों को अपने चुने हुए क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। विद्यालय की हेडमास्टर रूचि प्रधान दत्ता ने लेफ्टिनेंट जनरल आहूजा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।