फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Injured near Baddi Truck Union Young man died in PGI

Solan News: बद्दी ट्रक यूनियन के समीप घायल हुए युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम

Mon, 11 Nov 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 11 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति की नहीं हो पाई शिनाख्त
विज्ञापन

शव को चंडीगढ़ शवगृह में शिनाख्त के लिए रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के ट्रक यूनियन के समीप सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अभी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पोस्टमार्टम 72 घंटे के बाद किया जाएगा। अभी तक शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है।
27 अक्तूबर को ट्रक यूनियन के समीप सड़क के किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। युवक का कद पांच फीट दो इंच है और छरहरा शरीर है। वहां से बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को बद्दी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर हालत नाजुक होने पर उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। युवक का कोई तीमारदार न होने से उसे पुलिस ने ही पीजीआई पहुंचाया और वहां पर एक निजी संस्था उक्त व्यक्ति की पीजीआई में देखरेख कर रही थी। उपचार के बाद भी व्यक्ति होश में नहीं आया। इससे उसका नाम व पता मालूम नहीं हो सका। पिछले पंद्रह दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

एसडीपीओ अभिषेक ने बताया कि मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटना के बाद से ही वह बेहोशी की हालत में ही रहा। व्यक्ति के पास कोई भी नाम व पते का सुबूत नहीं मिल पाया। मृतक की आयु 30 साल के आसपास है। मृतक के शव को चंडीगढ़ पीजीआई में शव गृह में रखा है। इस बीच अगर शिनाख्त हो जाती है तो उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा अन्यथा 72 घंटे के बाद उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed