फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information on the use of fire safety equipment

Solan News: अग्नि सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की दी जानकारी

Wed, 16 Apr 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Information on the use of fire safety equipment
अल्पाइन प​​ब्लिक स्कूल नालागढ़ में आग से बताव के तरीके बताते हुए। संवाद
अल्पाइन पब्लिक स्कूल में मनाया अग्नि सुरक्षा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ ने हिमाचल फायर सर्विसेज के सहयोग से 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अग्नि रोकथाम, आपातकालीन प्रतिक्रिया और बुनियादी अग्निशमन तकनीकों के प्रति जागरूक करना था।
यह कार्यक्रम विद्यालय की एनसीसी और एनएसएस इकाइयों के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जो विद्यालय की सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नालागढ़ फायर स्टेशन से अग्रणी फायरमैन राजेंद्र कुमार, फायरमैन विनोद कुमार और फायरमैन योगेश कुमार ने इस जागरूकता सत्र का नेतृत्व किया और अग्नि सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी।विद्यालय की निदेशिका प्रेम जोशी और उपनिदेशिका रुमी जोशी ने ऐसे आयोजनों के महत्व पर बल देते हुए कहा इस प्रकार की गतिविधियां प्रत्येक जागरूक नागरिक के लिए आवश्यक हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या बिंदु और उप-प्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से छात्रों में प्रारंभ से ही सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा जब छात्र जागरूक होते हैं, तो वे न केवल स्वयं को सुरक्षित रखते हैं बल्कि दूसरों को भी जागरूक करने में सक्षम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed