फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information on health, nutrition and self-employment for women

Solan News: महिलाओं को दी स्वास्थ्य, पोषण और स्वरोजगार की जानकारी

Fri, 23 Jan 2026 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Information on health, nutrition and self-employment for women
कुनिहार में नई चेतना कार्यक्रम के तहत मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : युवती की पिटाई करते युवक।
विकास खंड कुनिहार कार्यालय में नई चेतना कार्यक्रम की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण विकास विभाग की ओर से संचालित नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास कार्यालय कुनिहार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्राम संगठन प्रतिनिधियों और मिशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें लॉ डिपार्टमेंट से नूतन कंवर व शिप्रा जोशी, स्वास्थ्य विभाग से अरुणा शर्मा व अंजना पाल, पुलिस विभाग से एएसआई जयराम ठाकुर व चंद्रकांत शर्मा और सामाजिक संस्था की ओर से कौशल्या कंवर ने अपने विचार रखे। पुलिस विभाग से एएसआई जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चेतना कार्यक्रम इस दिशा में एक सार्थक पहल बनकर उभर रहा है। महिलाओं ने भी कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संगठित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में संतोष शर्मा, निशा पाल, निशा पाठक, निर्मला, तृप्ता ठाकुर व मीना शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed