फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information given about anemia and nutritious diet in slum area

Solan News: स्लम एरिया में एनीमिया और पौष्टिक आहार की दी जानकारी

Sat, 15 Feb 2025 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। आईआरजी स्वयंसेवी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से चक्कन और सिक्का होटल के समीप स्लम क्षेत्र में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पोषण और एनीमिया के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्लम क्षेत्र के लोगों को संतुलित आहार के बारे में भी जागरूक किया ताकि खतरनाक बीमारियों से बचा जा सके। एनीमिया के लक्षण एवं बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अंजली गोयल ने बताया कि एनीमिया एक गंभीर समस्या है, जो खासतौर पर महिलाओं और बच्चों में पाई जाती है। इसका मुख्य कारण शरीर में आयरन की कमी है, जिसे संतुलित और पोषणयुक्त आहार के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दालें और आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन एनीमिया को रोकने में सहायक होता है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्वेता शर्मा ने भी महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के नियमित सेवन की सलाह दी। गर्भवती महिलाओं के लिए एनीमिया का समय पर इलाज बहुत जरूरी है। यह मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि, चंडीगढ़ से आए डॉ. पंकज शर्मा ने पोषण के वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दाैरान पोषणयुक्त आहार के महत्व को समझाने के लिए खाद्य पदार्थों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed