फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information about Prime Minister's Internship Scheme given to trainees at ITI Solan

Solan News: आईटीआई सोलन में प्रशिक्षुओं को दी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी

Fri, 11 Apr 2025 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। आईटीआई सोलन में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी प्रॉसिक्यूटर विनीत खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षुओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के बारे में जागरूक किया और देश की बड़ी मुख्य कंपनी में इंटर्नशिप करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता ने बताया कि इस प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में दसवीं से स्नातक योग्यता वाले, 21 से 24 वर्ष के प्रशिक्षु ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत होकर इसका लाभ उठा सकते हैं। चयनित प्रशिक्षुओं को इस योजना के तहत ज्वाइनिंग करने पर 6000 रुपये की राशि व प्रत्येक माह एक वर्ष तक कम से कम 5000 रुपये स्टाइपंड के रूप में दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर ललित कुमार शर्मा ने भी प्रशिक्षुओं को इस योजना के बारे में बहुमूल्य जानकारी। कार्यक्रम में संस्थान के इंजीनियर मनोज कुमार शर्मा, नगर निगम सोलन से अनु वर्मा, अनिल कुमार सहित संस्थान के लगभग 100 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed