फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inesh and Navriti will exhibit painting at the state level

Solan News: इनेश व नवृति राज्य स्तर पर चित्रकला का करेंगे प्रदर्शन

Thu, 16 Nov 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 16 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
अल्पाइन स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के दो विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हुआ है। यह प्रतियोगिता एसजेवीएन की ओर से ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय अभियान के तहत आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के दो विद्यार्थियों कक्षा पांचवीं से इनेश सिंह व कक्षा आठवीं से नवृति वैद्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं।

अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ की डायरेक्टर प्रेमलता जोशी व प्रधानाचार्य जार्ज डेनियल, उप प्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह ने चयनित विद्यार्थियों व कला अध्यापकों को बधाई दी व बच्चों की कड़ी मेहनत को सराहा। उन्होंने बताया कि एसजेवीएन की ओर से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्कूल के चयनित विद्यार्थियों को दो-दो हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed