फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Industry department organized awareness camp in startup scheme

Solan News: उद्योग विभाग ने स्टार्टअप योजना में लगाया जागरूकता शिविर

Thu, 25 Jul 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 25 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Industry department organized awareness camp in startup scheme
स्टार्टअप योजना में उपस्थित बीबीएन के उद्यमियों के अलावा विभिन्न संस्थानों के छात्र व प्रशिक्षु
युवाओं और उद्यमियों को स्टार्टअप के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

चार प्रेरणा स्त्रोत स्टार्टअप उद्यमियों ने बताई अपने संघर्ष की कहानी
हम नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि देने वाले बनें-दीपिका खत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन) उद्योग विभाग ने स्टार्टअप योजना के तहत बद्दी में एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशाप का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य निवेशकों के लिए संभावनाएं पैदा करना व उनको इस योजना से सफल होकर मुकाम हासिल करने वालों से रूबरू करवाना था। कार्यक्रम का आयोजन एचपी सेंटर एंटरप्रन्योरशिप डेवलपमेंट और क्षेत्रीय केंद्रीय उद्यमिता विकास ने मिलकर किया था, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक दीपिका खत्री रहीं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक उद्योग योगेश गुप्ता ने की।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, टीवीएस कंपनी के महाप्रबंधक वाईएस गुलेरिया, वर्धमान के उपाध्यक्ष अनुराग पुरी, लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा, एचडीएमए के प्रदेश संरक्षक एसएल सिंगला व फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने शिरकत की। इसके अलावा कार्यक्रम में बद्दी-बरोटीवाला नालागढ़ के वर्तमान उद्यमियों के अलावा युवा उद्यमियों व विभिन्न कालेज व शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के अलग अलग कोनों में स्टार्टअप योजना तहत स्थापित चार नव उद्यमियों ने अपनी अपनी प्रेरणादायक कहानी सुनाई कि कैसी उन्होंने इस योजना का लाभ लेकर अपना उद्यम स्थापित किया। इसमें कोटगढ़ की युवती की सेनेटरी पैड कंपनी, ऊना के पंडोगा के ई-व्हीकल व मंडी के युवा की प्रदूषण नियंत्रण डिवाइस बनाने की कहानी लोगों ने अपनी आंखों से स्क्रीन पर देखी।
विज्ञापन




इनसेट
रोजगार में अहम भूमिका : दीपिका
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त निदेशक उद्योग दीपिका खत्री ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य देश में स्टार्टअप्स और नए विचारों के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है जिससे देश का आर्थिक विकास हो एवं बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हों। स्टार्टअप एक इकाई है, जो भारत में पांच साल से अधिक से पंजीकृत नहीं है और जिसका सालाना कारोबार किसी भी वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
हम करेंगे मार्केटिंग में मदद : गुलेरिया
स्टार्टअप तो लग जाता है चल जाता है सरकार भी मदद करती है सब्सिडी भी देती है लेकिन विपणन की समस्या मार जाती है। इस पर बीबीएन उद्योग संघ क महासचिव यशवंत सिंह गुलेरिया ने कहा कि बीबीएनआईए नए स्थापित उद्यमों के उत्पादों का पूरा प्रचार प्रसार निशुल्क करेगा। अगर हमें इनके उत्पादों की जरूरत हुई तो हम भी खरीदेंगे। कार्यक्रम संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले बद्दी इंफ्रा के सीईओ विजय अरोडा को उप निदेशक योगेश गुप्ता ने शॉल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed