{"_id":"66c87def4b7c1581670d4aa0","slug":"industrial-city-bbn-gets-lost-in-the-darkness-of-night-solan-news-c-176-1-ssml1040-127252-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रात के अंधेरे में खो जाता है औद्योगिक शहर बीबीएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रात के अंधेरे में खो जाता है औद्योगिक शहर बीबीएन
Fri, 23 Aug 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में शौपीस बने मास्क लाईट। संवाद
कामगारों की सुविधा के लिए लगाई गई हाई मास्ट लाइटें खराब
भाजपा ने उठाए नेताओं और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक नगर बरोटीवाला, बद्दी व झाड़माजरी की हाई मास्ट लाइटें खराब चल रही हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि स्थानीय प्रशासन को जनता की परवाह ही नहीं है। क्षेत्र में अंधेरे का फायदा उठा कर शातिर वाहन चोरी कर रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली है।
औद्योगिक क्षेत्र के चलते बद्दी, बरोटीवाला व झाड़माजरी क्षेत्र में पूर्व सरकार के कार्यकाल में यह लाइटें कामगारों की सुरक्षा के लिए लगाई गई थीं। रात के समय में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी के चलते काफी संख्या में कामगार पैदल ही कमरों व उद्योगों में काम पर आने जाने के लिए आवाजाही करते हैं। लाइटें बंद होने से अब क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारी परेशानी से गुजर रहे हैं। बीबीएन क्षेत्र महिला सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। यहां देश के हर कोने से रोजगार के लिए लोग आते हैं। करोड़ों से निर्मित हाई मास्ट लाइटें आज केवल शोपीस बन कर खड़ी हैं।
उधर, इस बारे में भाजपा जिला सचिव गुरमेल चौधरी ने कहा कि कोलकाता हादसे के बाद दून के नेताओं व प्रशासन को सबक लेना चाहिए। यहां असंख्य महिला कामगार दिन व रात की शिफ्ट में काम करती हैं। यह क्षेत्र पहले ही अपराध की दृष्टि से काफी संवेदनशील है, लेकिन बावजूद इसके दून के विधायक व स्थानीय प्रशासन को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें और हाई मास्ट लाइटों को समय पर ठीक करवाया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।