फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inauguration of new building of Community Health Centre Baddi, patients will get best facilities

Solan News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी के नए भवन का उद्घाटन, मरीजों को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं

Sun, 15 Mar 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of new building of Community Health Centre Baddi, patients will get best facilities
बद्दी में विधायक राम कुमार चौधरी अस्पताल की ओपीडी का शुभारंभ करते हुए- संवाद।
1.74 करोड़ रुपये आया खर्च, विधायक रामकुमार ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

तीन करोड़ रुपये की लागत से उपलब्ध करवाए आधुनिक उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी में अब नए भवन में ओपीडी शुरू होगी। इससे मरीजों को बेहतर और व्यवस्थित उपचार की सुविधा मिलेगी। शनिवार को दून विधायक राम कुमार ने 1.74 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए भवन का उद्घाटन किया। अस्पताल को पिछले वर्ष अपग्रेड किया गया है और अब इसे 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का बनाया गया है। साथ ही लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक तकनीकी उपकरण और आवश्यक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। नए ओपीडी भवन के संचालन से मरीजों को सुविधाजनक इलाज मिलेगा। विधायक ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए सीएसआर के माध्यम से 10 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक एनेस्थीसिया मशीन भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे ऑपरेशन में आसानी होगी। इसके अतिरिक्त अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है। अस्पताल में वर्तमान में लगभग 74 मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें गायनी, ऑर्थो, एनेस्थीसिया, एमडी मेडिसिन, जनरल ओपीडी चिकित्सक, बीएमओ और मेडिकल सर्जन जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं। विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दवाइयों के नाम केवल जेनेरिक (साल्ट) लिखे जाएं, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग कम लागत में इलाज करवा सकें। इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल चौधरी, सुरजीत चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष मोहनलाल चौधरी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed