{"_id":"58b943864f1c1bf079830939","slug":"in-other-state-buses-charges-extra-rent","type":"story","status":"publish","title_hn":" बसों में यात्रियों से वसूला जा रहा अधिक किराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में यात्रियों से वसूला जा रहा अधिक किराया
ब्यूरो, धर्मपुर,सोलन
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर बाहरी राज्यों की बसों में यात्रियों से लूट खसोट हो रही है।
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला एनएच पर बाहरी राज्यों की बसों में यात्रियों से लूट खसोट हो रही है। बसों में लोगों से मनमर्जी का किराया वसूला जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर एचआरटीसी बसों में सफर करें तो चार किमी का सात रुपये किराया लगता है।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों की बसों में सीधे दस रुपये यात्रियों से चार किमी तक के वसूले जाते हैं। लोगों ने हिमाचल में परिवहन निगम की बसों की तरह ही अन्य बसों में भी किराया चार्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही बाहरी बसों की चेकिंग की मांग उठाई है।
रोजाना परवाणू से सोलन आने जाने वालों में रमेश, नीलम, सुमन, जसवीर और देवेंद्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि धर्मपुर से कुमारहट्टी, दत्यार से जाबली और अन्य स्थानों पर प्रदेश में आने वाली बाहरी राज्यों की बसों में सफर करने वाले यात्रियों से कई गुणा किराया वसूला जाता है।
विज्ञापन
समान दूरी होने पर भी इनसे अलग-अलग किराया लिया जा रहा है। लोगों ने प्रदेश परिवहन विभाग से मांग की है कि प्रदेश में एक समान किराया लागू किया जाए चाहे बसें बाहर की हों या हिमाचल की।
परिवहन सचिव को करें शिकायत : नारंग
हिमाचल परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीके नारंग ने बताया कि बाहरी राज्यों की बसें अगर यात्रियों से ओवर चार्ज कर रही हैं तो गलत है। इन बसों में भी हिमाचल की अधिसूचना के अनुसार ही किराया लेना पड़ेगा। इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में भी लोग कर सकते हैं। इसके अलावा सचिव परिवहन को भी इस समस्या से अवगत करवाया जा सकता है।