फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In mechanic shop and house Fire broke out, loss worth Rs 3 crore

Solan News: मैकेनिक की दुकान व मकान में लगी आग, तीन करोड़ का नुकसान

Wed, 29 May 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 29 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
दुकान में काम करवाने आई बाइक, स्कूटी समेत अन्य सामान राख
विज्ञापन

धर्मपुर में सुबह 11:30 बजे हुई घटना, यातायात भी किया डायवर्ट
दमकल विभाग ने पांच गाड़ियों की मदद से बुझाई जा सकी आग
पौना घंटा काले धुएं के बीच रहा धर्मपुर, सड़क पर दृश्यता भी रही कम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर धर्मपुर में जंगल की आग ने मैकेनिक की दुकान और मकान को घेर लिया। इससे करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। घटना सुबह 11:30 बजे की है। दुकान में मरम्मत करवाने के लिए खड़ी बाइक, स्कूटी, स्कूटर, एक कार समेत टायर और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम को भी करीब पांच घंटे लग गए। भीषण आग होने के कारण दमकल विभाग को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और दुकान में घुसने के लिए दीवारों को तोड़ना पड़ा। वहीं आग के कारण धर्मपुर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
वहीं, आग लगने के बाद धर्मपुर पौना घंटा तक काले धुएं के गुब्बार में रहा। धुएं में लपटे होने के कारण सामने पहाड़ी पर भी आग लग गई। दोनों ओर आग लगी होने से हाईवे पर दृश्यता भी काफी कम हो गई। इससे धर्मपुर से सुक्की जोहड़ी तक एक लेन को बंद कर दिया और ट्रैफिक को दूसरी लेन में डायवर्ट किया। धर्मपुर में पड़ाव के साथ जंगल में बुधवार सुबह 11:15 बजे आग लग गई। आग की लपटे 15 मिनट में पीड़ित व्यक्ति कमल के घर और मैकेनिक दुकान के पास पहुंच गई और अपने कब्जे में ले लिया। घटना में मकान और दुकान में काफी नुकसान हुआ, जो पहले नजर में तीन करोड़ के आसपास है।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन मैकेनिक की दुकान में आग अधिक भड़क गई। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी गई। दोनों ही मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। अग्निशमन की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। इसी के साथ ग्रिल कंपनी की टैंकर लगातार अग्निशमन विभाग को पानी उपलब्ध करवाते रहे। इस अवधि में दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने पानी का छिड़काव किया। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 3:30 बजे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जानी नुकसान नहीं
आग के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना स्थल के साथ बैंक और अन्य दुकानों को भी नुकसान होने से बचा लिया है। क्षेत्र में धुआं अधिक होने से करीब दो घंटे तक कोई कार्य नहीं हुआ। इसी के साथ धर्मपुर क्षेत्र में दो घंटे बिजली भी बंद रही।


इनसेट
विधायक और पूर्व विधायक पहुंचे मौके पर
आग की घटना के बाद कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी और पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पीड़ित व्यक्ति को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। वहीं, पीड़ित व्यक्ति को ढांढस बंधाया और बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed