फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In Ghared school, only 13 out of 24 children passed, seven had compartment, four failed

Solan News: घरेड़ स्कूल में 24 में से मात्र 13 बच्चे पास, सात की कंपार्टमेंट, चार फेल

Wed, 06 May 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
अभिभावकों में रोष, बोले-स्थानीय अध्यापकों ने पढ़ाई पर नहीं दिया ध्यान
विज्ञापन

15 साल से एक ही स्कूल में ड्यूटी कर रहे अध्यापकों को बदलने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड़ में जमा दो का परीक्षा परिणाम खराब आने पर अभिभावकों ने रोष जताया है। अभिभावकों ने लंबे समय से स्कूल में तैनात स्थानीय अध्यापकों को बदलने की मांग उठाई है।
स्कूल में जमा दो की परीक्षा में 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से केवल 13 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए। सात विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट जबकि चार विद्यार्थी फेल हो गए। अभिभावकों ने खराब परीक्षा परिणाम के लिए स्थानीय अध्यापकों को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर शिकायत की थी। जांच के दौरान अध्यापकों ने कहा था कि यदि परीक्षा परिणाम खराब आता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब परिणाम आने के बाद अभिभावकों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

अभिभावक पूर्ण चंद और रोशन लाल ने बताया कि उनके बच्चे 12वीं कक्षा तक कभी फेल नहीं हुए थे, लेकिन इस वर्ष अध्यापकों ने पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। पूर्ण चंद ने कहा कि स्कूल में पांच स्थानीय अध्यापक पिछले करीब 15 वर्षों से तैनात हैं। जब भी उनका स्थानांतरण होता है, वे राजनीतिक दबाव बनाकर उसे रुकवा लेते हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्थानांतरण का भय न होने के कारण अध्यापक निष्क्रिय हो गए हैं और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहे। इससे इस वर्ष परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ है। उन्होंने इन अध्यापकों का तबादला करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब रहा है, उनकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ऐसे स्कूलों के अध्यापकों की वेतनवृद्धि रोकी जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-गोपाल चौहान, उपनिदेशक, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed