{"_id":"69c830b9298748594403937c","slug":"in-bated-the-consumer-did-not-receive-the-gas-cylinder-and-the-delivery-was-recorded-solan-news-c-176-1-ssml1044-166027-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बटेड़ में उपभोक्ता को गैस सिलिंडर मिला नहीं और रिकॉर्ड में हो गई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बटेड़ में उपभोक्ता को गैस सिलिंडर मिला नहीं और रिकॉर्ड में हो गई डिलीवरी
विज्ञापन
युवक ने अब जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को लिखा शिकायत पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला क्षेत्र के बटेड़ गांव गैस वितरण प्रणाली में एक लापरवाही का मामला सामने आया है। बटेड़ गांव के एक उपभोक्ता के साथ ऐसा डिजिटल खेल हुआ कि उसे बिना सिलिंडर मिले ही रिकॉर्ड में डिलीवर दिखा दिया गया, जिससे उसकी अगली बुकिंग अटक गई है। बटेड़ गांव के निवासी जीत राम ने बताया कि उन्होंने अपना पिछला सिलिंडर 13 फरवरी को प्राप्त किया था, जिसकी प्रविष्टि उनकी गैस डायरी में भी दर्ज है। नियमानुसार 45 दिन का समय पूरा होने के बाद जब वे दोबारा बुकिंग कराने एजेंसी पहुंचे, तो कंप्यूटर रिकॉर्ड देखकर उनके होश उड़ गए। रिकॉर्ड के अनुसार उनके नाम पर 1 मार्च को एक सिलिंडर पहले ही डिलीवर दिखाया जा चुका है। डाटा में गलत एंट्री होने के कारण जीत राम अब नया सिलिंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने इस डिजिटल गड़बड़ी को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को पत्र लिखकर शिकायत सौंपी है। उपभोक्ता का आरोप है कि जमीनी स्तर पर गैस एजेंसियों और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
कोट
इस तरह की गड़बड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। यह गंभीर लापरवाही है। हम इस विषय को आईओसी के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को दूर किया जा सके।
- श्रवण कुमार हिमालयन, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक