{"_id":"6818ad094c2244b5af002d56","slug":"in-baga-karog-people-were-told-about-the-ill-effects-of-drugs-solan-news-c-176-1-ssml1041-143201-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बागा करोग में लोगों को नशे बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बागा करोग में लोगों को नशे बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत बागा करोग में एक समाजसेवी ने नशे के विरुद्ध खात्मे को लेकर एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत उन्होंने स्थानीय लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए पत्र बांटे और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समाजसेवी चौहान कृष्णा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके दुष्प्रभावों से बचाना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस तरह के आयोजन उपतहसील दाड़लाघाट और जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट के तहत आने वाली पंचायतों में भी शुरू किए जाएंगे। इस अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान बागा करोग सुरेंद्रा पंवर, पंचायत समिति सदस्य बनिता चौहान, उपप्रधान बागा श्यामलाल चौहान, उपप्रधान मांगल सीता राम ठाकुर, समाजसेवी चौहान कृष्णा, दी मांगल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलदेव राज चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।