फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   illgle construction

अवैध खनन नहीं रुका तो एनजीटी में देंगे दस्तक

Mon, 15 Feb 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 15 Feb 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
illgle construction
 हिम परिवेश पर्यावरण संरक्षण संस्था ने अपने स्थापना दिवस पर बैठक में निर्णय लिया कि अगर एक माह के भीतर बीबीएन में अवैध खनन नहीं रुका तो ग्रीन ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन

  रोष जताया कि कोर्ट के निर्देशों के बावजूद पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला स्तर पर त्रैमासिक और उपमंडल स्तर पर मासिक बैठकें नहीं हो पा रही हैं।
 अधिकारियों को आदेश दिए लेकिन यह बैठकें मात्र कागजों में सिमटकर रह गईं। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। बद्दी के नगर परिषद हाल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पर्यावरण विद श्रीधर ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करते हुए स्थानीय अधिकारियों का सहयोग लें।
विज्ञापन

  हिमालय बचाओ अभियान नीति के संयोजक गुमान सिंह ने कहा कि वन अधिनियम लागू करने के लिए हिमाचल सरकार से सिफारिश की।
  उन्होंने हिमाचल में जगह-जगह बने बांधों को आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी बताया। डा. श्रीकांत ने भी संस्था की प्रयासों की सराहना की।
  वहीं नप अध्यक्ष चौधरी मदनलाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के समक्ष आवाज उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ठाकुर लक्ष्मी सिंह, गुचरण सिंह, अधिवक्ता नरेश कुमार, संजीव कौशल, मास्टर नराता राम, प्रताप सिंह मेहता, मास्टर शीतल सिंह और दर्शन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रात को हो रहा खनन

संस्था के प्रधान सरदार जगजीत सिंह दुखिया ने कहा कि बीबीएन में खनन पहले दिन रात होता था लेकिन अब दिन में तो बंद है लेकिन रात को जारी है। पहले  ट्रैक्टर से खनन होता था अब इसमें जेसीबी और टिप्परों का इस्तेमाल हो रहा है। सरकार के खनन रोकने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। नदी नालों को स्वरूप बदल गया है। हवा जहरीली हो गई है। यहां पर अब लोगों को जीवन खतरे में पड़ गया है। वहीं संस्था के महासचिव बाल किशन शर्मा ने कहा कि अवैध खनन के चलते बीबीएन के अधिकांश पुल हवा में लहरा रहे है। दर्जनों उठाऊ सिंचाई और पेयजल योजना बंद हो गई है।


इन्हें मिला सम्मान

संस्था ने इस दौरान एएसपी गौरव सिंह को सम्मानित किया। गौरव सिंह ने मात्र 14 दिन में 60 वाहनों के चालानकर 7 लाख का जुर्माना किया है। इसके अलावा चौधरी मदन लाल, सेवानिवृत्त ईओ पुरुषोत्तम, इओ अजमेर ठाकुर, वरुणा की बीडीसी मान कौर, रडियाली पंचायत के उपप्रधान हरदीप बाबा, पलासड़ा के कुंदन लाल, डॉ. श्रीकांत और संस्था के पूर्व प्रधान स्व. ज्ञानेंद्र भारद्वाज के परिवार एवं पूर्व उपप्रधान स्व. सूबेदार अजीत सिंह के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed