{"_id":"5e3863ea8ebc3e4b2b120d6b","slug":"idle-parking-creating-problem-in-solan-solan-news-sml323063565","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ मार्ग पर नो पार्किंग जोन में खड़े किए जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ मार्ग पर नो पार्किंग जोन में खड़े किए जा रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर में यातायात नियमों की जमकर अवहेलना की जा रही है। राजगढ़ रोड पर नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। इससे वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं जाम की समस्या भी विकराल रूप धारण कर रही है। किसी भी समय कोई अप्रिय घटना होने की संभावना बढ़ रही है।
सोमवार को भी पार्किंग जोन में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानियां झेलनी पड़ी लेकिन यातायात पुलिस की सूचना बोर्ड लगे होने के बाद भी वाहन चालक अपनी मर्जी से वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस रोजाना ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई तो करती है लेकिन बाद में स्थिति जस की तस बन जाती है।
इससे साफ है कि पुलिस की कार्रवाई का वाहन चालकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। नो पार्किंग जोन में भारी संख्या में वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। जाम लगने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। उधर, ट्रैफिक इंचार्ज कमल शर्मा ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।