फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC workers annoys over one month delay in salary

एचआरटीसी कर्मियों को एक माह देरी से मिल रहा वेतन

Sun, 31 Jan 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
HRTC workers annoys over one month delay in salary
HRTC workers annoys over one month delay in salary
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने समय पर वेतन नहीं मिलने और रात्रि ठहराव वाली बसों को खर्चा नहीं मिलने पर रोष जताया है। संघ का कहना है कि प्रदेश सरकार समय-समय पर परिवहन विभाग को हर माह करोड़ों रुपये दे रही हैं। उसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है। पिछले कई सालों से कामगारों को ओवरटाइम और रात्रि ठहराव नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में जो चालक-परिचालक रात्रि ठहराव पर जाते हैं, उनका खाने-पीने और ठहरने पर खर्चा होता है लेकिन निगम की ओर से कोई भी खर्चा नहीं दिया जाएगा। संघ ने फैसला लिया है कि अब रात्रि ठहराव वाली बस के चालक-परिचालक तभी रूट पर जाएंगे, जब उन्हें एडवांस में ठहराव के लिए खर्चा दिया जाएगा। नालागढ़ में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजन वर्मा ने कहा कि दिसंबर माह का वेतन कामगारों को 30 जनवरी को मिला।
विज्ञापन

कर्मचारियों को अपने बच्चों की फीस भरने के लिए ऋण लेकर ब्याज पर चक्रवृद्धि ब्याज देना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार एचआरटीसी को हर माह 40 करोड़ रुपये कामगारों के वेतन के लिए दे रही है। इसके बावजूद समय पर कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही। सभी मुख्यालय में तैनात एक अधिकारी की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय का एक अधिकारी जानबूझकर सरकार को बदनाम करने पर तुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अन्य अधिकारी इसको सरकार से पैसा लाने की बात करते हैं तो वह साफ मुकर जाता है। कहा कि अगर जनवरी महीने का वेतन फरवरी महीने के पहले हफ्ते तक नहीं मिला तो उसके बाद धरना प्रदर्शन और गेट मीटिंग शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए सभी ट्रेड यूनियनों से जुड़े कर्मचारी, ड्राइवर कंडक्टर, मैकेनिक और ऑफिस स्टाफ तैयार हैं। ऑनलाइन बैठक में प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह समेत सभी जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed