फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC to start buses on 53 interstate routes in Solan Nalagarh and Parvanoo depot from July 1st

आज से परिवहन निगम सोलन जिले से बाहरी राज्यों के लिए भेजेगा बसें

Wed, 30 Jun 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
सोलन/नालागढ़। कोविड की दूसरी लहर के करीब 45 दिन बाद परिवहन निगम के रूट बाहरी राज्यों की ओर चलेंगे। इसके लिए एचआरटीसी सोलन, परवाणू और नालागढ़ डिपो ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोगों को वीरवार सुबह से सेवाएं देने के लिए हर कार्य पूरे कर लिए हैं। वहीं, चालक-परिचालक को ड्यूटी पर बुला लिया गया है। वीरवार को पहले चरण में सोलन डिपो 12, परवाणू आठ और नालागढ़ डिपो 33 रूट पर बसें चलाएगा। इसके बाद यात्रियों की मांग को देखते हुए रूट बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

नालागढ़ से तीन रूट वीरवार को दिल्ली चलेंगे जबकि एक रूट दिल्ली से मनाली के लिए चलेगा। ऊना-कालका के लिए चार आठ रूट चलेंगे। चार बसें जाएंगी और चार लौटेंगी। चंडीगढ़ के लिए छह रूट चलेंगे। अंबाला के लिए चार और रोपड़ के लिए दस रूट चलेंगे।
विज्ञापन

नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि पहले दिन अंतर राज्य 33 रूट चलाए जाएंगे। उसके बाद संबंधित रूट पर यात्रियों की मांग को देखते हुए बसें बढ़ाई जाएंगे। अगर कहीं सवारियां नहीं मिलती हैं तो उन रूट को कम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बसों के सैनिटाइज कर दिया गया है। चालक-परिचालक को ड्यूटी पर बुला लिया गया है। जैसे ही रूट पर बस रवाना होगी, उससे पहले उसे सैनिटाइज किया जाएगा। वर्कशाप में बसे सैनिटाइज करने के लिए कर्मी तैनात है जो रूट पर जाने से पहले हर बस को सैनिटाइज करता है।
सोलन डिपो
रूट छूट
बद्दी-अंबाला सुबह 6:20
शिमला-चंडीगढ़ सुबह 6:20
बद्दी-अंबाला सुबह 8 बजे
शिमला-चंडीगढ़ दोपहर 12 बजे
शिमला-चंडीगढ़ दोपहर 12:30
शिमला-हरिद्वार रात 8:45
शिमला-दिल्ली सुबह 11:18
बद्दी-अंबाला शाम 5:30
शिमला-चवाड़ी-चंडीगढ़ शाम 7:40
शिमला-लुधियाना सुबह 11:06
थानाधार-चंडीगढ़ सुबह 5:30
शिमला-दिल्ली रात 9:30
परवाणू डिपो
शिमला-परवाणू-चंडीगढ़ सुबह 6:10
बद्दी-अंबाला सुबह 7:45, 8:15, 9:10
शिमला-पठानकोट दोपहर 12:45
परवाणू-बद्दी सुबह 7:40, 9:00, 7:30, 11:00
परवाणू-ऊना सुबह 7:20
परवाणू-नालागढ़ शाम 5:00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed